A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुर
Trending

पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है – किरण सिंह देव

(दूसरी बार सम्हाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान)

WhatsApp Image 2025 01 17 at 7.12.06 PM

WhatsApp Image 2025 01 17 at 7.12.12 PM

 

गुलशन साहू की रिपोर्ट –

रायपुर – वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केन्द्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने आज भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नाम की विधिवत घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। नये प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के लिये भी सत्रह सदस्य चुन लिये गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंहदेव ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुये कहा मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि बस्तर के छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र के सभी नेताओ का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की दृष्टि से काम करने का दोबारा अवसर दिया है। पूर्व अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है. जिसके बाद से महत्वूर्ण भूमिका के लिए मुझें चुना गया था। हमने एकजुटता के साथ सदस्यता अभियान समेत लोकसभा और उप चुनाव में जीत हासिल की है। हमने साठ लाख सदस्यों के लक्ष्य को स्वीकार कर उसे पूरा किया। हमने पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यकाल में काम किया है। वहीं निकाय और पंचायत चुनाव का शंखनाद करते हुये किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से कहा – पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है। अब कार्यकर्ताओं का चुनाव है , उसे भी हम जीतेंगे। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जिताया , नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हमें जीतना है। इस दौरान साय मंत्रिमंडल के सदस्य , सांसद , विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य – विष्णुदेव साय , विजय शर्मा , अरुण साव , तोखन साहू , केदार कश्यप , सरोज पांडेय , बृजमोहन अग्रवाल , विक्रम उसेंडी , लता उसेंडी , संतोष पांडेय , विजय बघेल , पुन्नुलाल मोहिले , दयालदास बघेल , खूबचंद पारख , ननकीराम कंवर , राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और रूपकुमारी चौधरी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!