
फिरोजाबाद
भारतीय किसान यूनियन एकता का गठन, शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई का संकल्प
फिरोजाबाद के नगला भाऊ स्थित होटल अमन में भारतीय किसान यूनियन एकता का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह सिकरवार ने अपने विचार साझा किए और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सिकरवार ने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य शिक्षा के समानता के अधिकार को लाना है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक हम सरकार से लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब तक किसी अन्य यूनियन ने शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम नहीं उठाए हैं। लेकिन भारतीय किसान यूनियन एकता इस दिशा में नई पहल करेगी। सिकरवार ने यह भी जानकारी दी कि यूनियन जल्द ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम शुरू करेगी। इस कार्यक्रम में यूनियन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की इस नई दिशा की सराहना की और एकजुट होकर लक्ष्य की प्राप्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने यूनियन के उद्देश्यों और विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।











