?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगरियाबंदछत्तीसगढ़धमतारी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मूठभेड़ में 1 करोड़ की इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य सहित 19 नक्सलीयों की मारे जाने की खबर है

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 19 नक्सली मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है* और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं।

सोमवार शाम से सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान 19 नक्सलियों के शव मिले।

मारे गए नक्सलियों में ओडिशा प्रमुख भी शामिल
मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज एक करोड़, तो गुड्डू 25 लाख रुपए का इनामी था। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था।

इसी तरह 1 करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। मरने वालों में महिला नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सोमवार की मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए E30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, एसओजी नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी।
आगे जांच के बाद पूरी पुष्टि की जाएगी

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!