A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशकुशीनगरमनोरंजन

जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर किया गया ध्वाजारोहण

कुशीनगर । 76 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण करते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को भगवान बुद्ध का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला जज महोदय, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट, क्षेत्राधिकारी तमकुही राज अमित सक्सेना, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, उद्धोषक मनन्जय तिवारी को मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा परेड में शामिल प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह व द्वितीय परेड कमांडर निरीक्षक रुपेश कुमार, तृतीय परेड कमांडर उ.नि. प्रभात कुमार यादव सहित टोली कमाण्डर प्रथम उ.नि. चन्दन प्रजापति, द्वितीय टोली कमाण्डर उ.नि. गणेश प्रजापति, तृतीय टोली कमाण्डर उ.नि.आकाश सिंह, चतुर्थ टोली कमाण्डर उ.नि.शशि सिंह, पंचम टोली कमाण्डर उ.नि. अंकित राजपूत, षष्टम टोली कमाण्डर उ.नि प्रमोद कुमार, सप्तम टोली कमाण्डर उ.नि. सौरभ गिरि व अष्टम टोली कमाण्डर कं. कमांडर म.उ.नि. अंजली सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा चयनित अधिकारियों/कर्मचारीयों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए क्रमशः निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, निरीक्षक रवि कुमार राय, निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, निरीक्षक अमित शर्मा, निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, निरीक्षक महेन्द्र राम प्रजापति, निरीक्षक संजय कुमार, महिला निरीक्षक सुमन सिंह, उपनिरीक्षक दीपक सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार मिश्रा, निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, निरीक्षक मधुर मिश्रा,निरीक्षक मनोज कुमार पन्त,निरीक्षक संतोष कुमार यादव,निरीक्षक अश्विनी कुमार राय,निरीक्षक शेष नाथ यादव, निरीक्षक अनिल कुमार यादव, निरीक्षक अवधेश कुमार उपाध्याय, निरीक्षक,दिग्विजय नारायण राय, निरीक्षक संजय दुबे, उ.नि.शरद भारती, उ.नि.आलोक कुमार,उ.नि.उपेन्द्र कुमार, उ.नि लिपिक अर्जुन कुमार,उ.नि.लेखा बसन्त कुमार,क.आ. आशीष कुमार सिंह, मु.आ.जितेन्द्र कुमार चौधरी, मु.आ.विजय कुमार, मु.आ. रजनीकान्त, म.आ.कीर्ति तिवारी,आरक्षी चालक धर्मेन्द्र कुमार गौतम, का. रामभवन यादव , फालवर विश्वनाथ खरवार तथा दफ्तरी ह्रदया ठाकुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधि, जिला जज, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!