A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसतना

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनहा में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

IMG 20250126 220927

IMG 20250126 221112सतना/नागोद: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनहा में गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम हर्षोल्लाह से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।निश्चित समयानुसार विद्यालय में प्रचार्य श्री बालेन्द्र पाण्डेय द्वारा तिरंगा फहराया गया। तदुपरांत प्रभात फेरी ग्राम चुनहा में निकाली गई विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा  देशभक्ति से सबंधित विभिन्न प्रकार की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें देशभक्ति गीत,नाटक,हिंदी-अंग्रेजी भाषा में भाषण,देश-भक्ति गीत पर नृत्य आदि प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों  ने तालियां बजाकर  छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं सराहना की।  मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत चुनहा के सरपंच श्री पारसनाथ शर्मा रहे व अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री बालेन्द्र पाण्डेय ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्री पत्रकार तुलसीदास बैरागी रहे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक एवं गीत, भाषण के दौरान इनाम वितरण किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय शिक्षक श्री बृजेश गर्ग ने किया । सत्र 20 23_24 में कक्षा 8वीं 10वीं 12वीं में प्रथम आने वाले छात्रों को स्वतंत्रता के जांबाज सिपाही श्री केशव प्रसाद सिंह उर्फ कामदार साहब, प्रतिभा सम्मान 2025 का प्रशस्ति पत्र व क्रमशः 501,1100, 2100 देकर सम्मानित किया गया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!