?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाइक व ईको की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

पीलीभीत। कलीनगर रोड पर ईको और बाइक की जोरदार टक्कर हो जाने पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवको की मौत हो गई। पुलिस दोनों मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। कलीनगर रोड पर गांव नवदिया धनेश के पास बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित गति से आ रही ईको ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ईको लेकर भाग गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी की। दोनों मृतकों के पास से कोई कागज ना मिलने पर शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!