A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थान

जयपुर जैसा भीषण अग्निकांड अब अजमेर में, किशनगढ़ में दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला

राजस्थान के अजमेर जिले में बुधवार को एक भीषण हादसे की खबर सामने आई

अजमेर: जयपुर जैसा भीषण अग्निकांड अब राजस्थान के अजमेर जिले से सामने आया है. बुधवार को अजमेर के किशनगढ़ में दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हाई पर ट्रेलर में लगी भीषण आग को देखते हुए इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस भीषण हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया. इस हादसे में पहले दो लोगों के जिंदा जलने की सूचना सामने आई थी. लेकिन बाद में एसपी ने एक की मौत की पुष्टि की.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को यह हादसा किशनगढ़ नसीराबाद पुलिया के पास हुआ. जहां दो ट्रेलरों में हुई भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई. एसपी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया दूसरे ट्रेलर का ड्राइवर-खलासी गंभीर रूप से झुलसा, इलाज जार अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर बुधवार शाम करीब पौने 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलरों में आग लग गई, जिससे एक ट्रेलर के ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई. वहीं, दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें किशनगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि यह हादसा सिटी थाना क्षेत्र में नसीराबाद पुलिया के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर किशनगढ़ से जयपुर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर जयपुर से किशनगढ़ आ रहा था. पुलिया पर दोनों ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे भीषण आग लग गई अन्य वाहन भी चपेट में आए
हादसे के बाद वहां एक ट्रैक्टर और एक कंटेनर भी आपस में भिड़ गए. हालांकि, गनीमत रही कि इनमें आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. मदनगंज, किशनगढ़ और गांधीनगर थाना पुलिस के साथ-साथ NHAI और सिटी फायर की दमकल ने मिलकर आग पर काबू पाया. हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए.
घायलों का अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी
NHAI की एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में घायल दूसरे ट्रेलर में सवार हनीफ (40) और ट्रैक्टर सवार देवाराम गुर्जर को गंभीर हालत में अजमेर रेफर किया गया, जबकि ट्रैक्टर पर सवार रामचंद्र का इलाज किशनगढ़ अस्पताल में चल रहा है स्थिति सामान्य करने में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हाईवे पर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे ने हाईवे की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश फिलहाल जारी है हादसे के बाद कई किलोमीटर दूर तक लगा लंबा जाम
मौके पर अग्निशमन विभाग के साथ-साथ पुलिस जाप्ता मौजूद है. इस भीषण एक्सीडेंट के कारण कई किलोमीटर दूर तक लंबा जाम लगा है. हादसा कैसे हुआ, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है

Back to top button
error: Content is protected !!