A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

 

झुंझुनू. कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें रामधुन एवं महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन हुआ। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान एडीएम अजय कुमार आर्य, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, सीईओ अनुसूईया, पीआरओ हिमांशु सिंह, सांख्यिकी विभाग की सहायक निदेशक पूनम कटेवा, गायक आत्माराम जांगिड़ समेत विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी व स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!