A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन महिला महोत्सव का आयोजन

बोधगया गया में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 01 फरवरी 2025 को महिला महोत्सव का आयोजन कालचक्र मैदान बोधगया में किया गया।

इस महोत्सव में महिलाओं के साथ प्रतियोगियों/गतिविधि यथा मेंहदी प्रतियोगिता,बोरा दौड़, जलेबी दौड़, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता,पेंटिंग प्रतियोगिता एवं बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता कुमारी, द्वितीय स्थान अंजलि कुमारी आ. सेविका बोधगया, तृतीय स्थान रेहाना इमाम आ. सेविका गया सदर रही।
बोरा दौड़ में प्रथम स्थान सुमन कुमारी, द्वितीय स्थान छोटी कुमारी, तृतीय स्थान नहीं कुमारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रही।
जलेबी दौड़ में प्रथम स्थान फरहा, द्वितीय स्थान चांदनी कुमारी तृतीय स्थान चांदनी कुमारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रही।
मटका दौड़ में प्रथम स्थान रेहाना इमाम, द्वितीय स्थान कुसुम कुमारी, तृतीय स्थान रितिका कुमारी सेविका रही।
गायन में दीपिका मिश्रा के द्वारा प्रस्तुति दी गई।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नूर फातिमा इमाम कक्षा 11 की छात्रा द्वितीय स्थान जारा इमाम रही।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आलिया फातिमा द्वितीय स्थान अमृता कश्यप तृतीय स्थान नूर फातिमा इमाम छात्रा रही।

मौके पर प्रभारी ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया नीता नारायण, बाल विकाश परियोजना पदाधिकारी बोधगया,मोहनपुर एवं वजीरगंज गया, जिला समन्वयक सबा सुलताना, महिला पर्यवेक्षिका स्मृति कुमारी,अंजुम वासफा, निशितोष कुमारी,कविता कुमारी,अलका सिंहा,प्रियंका कुमारी, इफ़त नाजनीन, रीना कुमारी,नीलम कुमारी,नीलू कुमारी,रीता कुमारी,गिरिजा कुमारी, सरिता कुमारी, सालेह परवीन,नसरीन परवीन,रंजू सोनी,आभा सिंहा, इंदु कुमारी,नविता रानी, प्रखंड समन्वयक एवं सेविका मौजूद थी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!