A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेजोधपुर राजस्थान

श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह

सेवा भारती समिति की ओर से

 

जोधपुर सेवा भारती समिति की ओर से श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह रविवार को आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर में आयोजित किया गया। सर्व समाज के 23 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार हुआ। नव वर-वधू को नशा मुक्ति और बेटी बचाओ की शपथ दिलाई गई। प्रचार प्रमुख महेश सारस्वत ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने नव जोड़ों पर पुष्प वर्षा की। सेवा भारती के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि संतों के सान्निध्य में वर माला संस्कार का आयोजन किया गया।
जूना खेड़ापति मंदिर से सभी बारातें एक साथ विवाह स्थल पर पहुंचीं। मंत्री जोगाराम पटेल, जसवंत सिंह बिश्नोई, राधेश्याम वैष्णव, श्रीकांत पारीक, खींवराज जांगिड़, यशपाल गोधा, लीला मूंदड़ा, आशा राठी, उषा जैसलमेरिया, डॉ. श शिकला मनिहार, डॉ. संगीता सोलंकी, ममता मेघवाल, प्रभा प्रजापति, संजू व्यास आदि मौजूद थे। समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय स्वावलंबन प्रमुख विनोद कुमार बिड़ला ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने समरस हिंदू समाज का स्वप्न संजोया था।
सेवा भारती समिति की इसमें बड़ी भूमिका है। श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन करके समाज में लोगों को कई प्रकार के संदेश देते हैं। समिति के अध्यक्ष निर्मल गहलोत ने कहा कि सामाजिक एकता का अर्थ है जाति, धर्म, वर्ण से ऊपर उठकर एक साथ रहना। सामाजिक एकता विपरीत परिस्थिति में भी एक दूसरे को मदद करने के लिए प्रेरित करता है। महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह परस्पर प्रेम और बंधुत्व के भाव को प्रगाढ़ करते हुए भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। समिति के उपाध्यक्ष नथमल पालीवाल ने बताया कि सभी बारातों का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
वर-वधू को संत हरिराम शास्त्री व संत मुमुक्षु राम महाराज ने आशीर्वाद दिया। कोषाध्यक्ष वरुण धनाडिया ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंत्री मोहनलाल करवा व जितेंद्र गौड ने बताया कि राजेश दवे ने वर वधू को नशामुक्ति, बेटी बचाओ व समाजसेवा की शपथ दिलवाई। बेटियों को उपहार भी भेंट किए गए। सोने की बाली, चांदी की पायजेब सहित पलंग, अलमारी और घर-गृहस्थी का सामान भेंट किया।

Vande Bharat Live Tv News

SACHIN KARWA JODHPUR RAJASTHAN

Vande Bharat News Jodhpur 8768688038
Back to top button
error: Content is protected !!