A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा परमेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन प्रगति नगर रिसाली भिलाई में श्रद्धा और भक्ति के साथ हर्षोल्लास से संपन्न

देवांगन समाज के 7 पुरोधाओं को "देवांगन आदि पुरुष दीपचंद सम्मान" अलंकरण से किया गया सम्मानित

•देवांगन समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं, समाजसेवियों, दानदाताओं, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं आदि का किया गया सम्मान

• देवांगन समाज द्वारा पुरोधाओं को सम्मानित करने की शुरुआत अनुकरणीय है : ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री

IMG 20250203 095906
Oplus_393216

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगरके तत्वावधान में परमेश्वरी महोत्सव का भव्य आयोजन बसंत पंचमी की तिथि को परमेश्वरी भवन, प्रगति नगर रिसाली में आस्था और भक्ति के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। दिन भर चले परमेश्वरी महोत्सव में देवांगन समाज के 30 विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय, 125 विशिष्ट प्रतिभाओं, समाज सेवियों, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं एवं दानदाताओं का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित समाज की पत्रिका “आवरण” के 28वें अंक एवं डॉ नीलकंठ देवांगन की 9वीं पुस्तक “सामाजिक सरोकार” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। परमेश्वरी महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू थे तथा रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा, टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सलाहकार तुलसीराम देवांगन, बीएसपी सेक्टर 4 सोसायटी के अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

IMG 20250203 090901
Oplus_131072

आरंभ में देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने स्वागत भाषण में समिति के उपलब्धियों एवं रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवांगन समाज के आदि पुरुष दीपचंद देवांगन के नाम पर समाज के पुरोधाओं को सम्मानित करने की नई शुरुआत की गई है।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि देवांगन समाज जागरूक और शिक्षित समाज है। उन्होंने कहा कि देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई ने अपने पुरोधाओं को सम्मानित करने की जो शुरुआत की है, वह बहुत ही सराहनीय एवं अनुकरणीय है। समारोह को नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, समाज के संरक्षक कुंजलाल देवांगन, सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर देवांगन समाज के 7 पुरोधाओं को “देवांगन आदि पुरुष दीपचंद सम्मान” अलंकरण से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जागेश्वर प्रसाद देवांगन फड़दफोड़ (बालोद), कुंजलाल देवांगन धमतरी, सेवक राम देवांगन भाटापारा, डॉ. श्यामलाल देवांगन, राम खिलावन देवांगन भिलाई, भूषण लाल देवांगन एवं ललित देवांगन “छाया” दुर्ग शामिल हैं।

IMG 20250203 090742
Oplus_131072

परमेश्वरी महोत्सव की शुरुआत में प्रातः 8.30 बजे डीपीएस चौक रिसाली से देवांगन समाज की ईष्ट देवी माता परमेश्वरी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जो आजाद मार्केट चौक, प्रगति नगर मुख्य मार्ग से होते हुए प्रगति नगर में स्थित कार्यक्रम स्थल परमेश्वरी भवन पहुंची। यहां पर परमेश्वरी मंदिर में सामुहिक आरती के साथ ही प्रातः 10.30 बजे से दिनभर चलने वाले विविध मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी नृत्यों के साथ ही भरतनाट्यम, कत्थक एवं शास्त्रीय नृत्य संगीत की धूम रही।

IMG 20250203 091250
Oplus_131072

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होकर और मंच पर देवांगन समाज के पदाधिकारियों का सम्मान कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया, जिसे सबने सराहा। महोत्सव में देवांगन समाज के प्रदेश, जिला, ब्लाक एवं मंडल स्तर के सामाजिक पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। प्रभारी संतोष देवांगन के नेतृत्व में सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

IMG 20250203 091417
Oplus_131072

कार्यक्रम का संचालन सुमन देवांगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल देवांगन एवं आभार प्रदर्शन सचिव विनोद देवांगन ने किया। इस अवसर पर प्रदेश देवांगन समाज छत्तीसगढ़ के संरक्षक महेश देवांगन, धनेश देवांगन, गजेंद्र देवांगन, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव, डॉ. डीपी देशमुख, ब्रह्म देव पटेल, चंदूलाल मरकाम, पंचराम साहू, भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, महासचिव गजानंद साहू, रिसाली निगम एम आई सी सदस्य ममता यादव, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, समिति के सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेंद्र देवांगन, विभाग प्रभारी संतोष देवांगन, रामगोपाल देवांगन, सत्यपाल देवांगन, राजू देवांगन, हेम कैलाश देवांगन, राजेन्द्र लिमजे, उपाध्यक्ष गण त्रिलोक देवांगन, टेसू राम देवांगन, दिनेश देवांगन, रेशमलाल देवांगन, दयाराम देवांगन, सहसचिव गण जनार्दन देवांगन, जीतेन्द्र बांकुरे, होमलाल देवांगन, गोवर्धन देवांगन आदि पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग उपस्थित थे।

IMG 20250203 091506
Oplus_131072
Back to top button
error: Content is protected !!