A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

मौला के जन्म दिन पर विशाल महफ़िल का हुआ आयोजन

शाहगंज, जौनपुर।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मौला अब्बास के रौज़े पर रविवार की रात्रि जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महफिल का आयोजन किया गया।
महफिल के आरंभ में मौलाना सैयद अज़में अब्बास इमामे जुमा बड़ा गांव व मौलाना सैयद शौकत रिजवी के खुशबू सी बयान किया।
कार्यक्रम संचालन जाहिद कानपुरी द्वारा किया गया। महफिल के कन्वीनर रहे सैयद हुसैन अब्बास आब्दी व कार्यक्रम नेतृत्व अज़में अब्बास ने किया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान के प्रसिद्ध शायरों में से मीसम गोपालपुरी, बेताब हल्लौरी, नज़र सुल्तानपुरी, कमाल वारसी कानपुरी, समीम इलाहाबादी, क़ासिम फैजाबादी, अंज़र सीतापुरी, समेत लगभग एक दर्जन कवियों ने अपने कलाम से लोगों को आनंदित किया।
महफिल को सफल आयोजन बनाने के लिए समीम हैदर, अबूज़र आब्दी, मोहम्मद राजा मास्टर, मोहम्मद आरिश छोटू, यूथ क्लब के उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन, मोहम्मद इमरान, हसन मेहंदी, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समेत हजारों हकीकत मंद उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!