उत्तर प्रदेशबस्ती

पशुओं के बाडे मे आग लगाने का आरोप, एक पशु की मौत, दो पशु झुलसे

बस्ती मंडल

पशुओं के बाडे मे आग लगाने का आरोप, एक पशु की मौत, दो पशु झुलसे

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया में पशुओं के बाडे मे आग लगाकर भागने वाले के विरूद्ध तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया निवासी बुद्धिसागर ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि तीन फरवरी की रात्रि मे पशुओं के बाडे मे लगने से एक पशु की मौत हो गई ,जबकि दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। गाँव के कुछ लोगों की निगाह आग लगाकर भागने वाले पर पडी तो उन्होंने शोर मचाकर उसका पीछा किया। उसे पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुडाकर भाग निकला। बताया है कि उसके बदन पर कोई तरल पदार्थ लगा था, लेकिन भागते समय उसका पर्स व कीपैड मोबाइल गिर गया। पर्स में आधार कॉर्ड मिला है। जिस पर श्रवण कुमार निवासी अहिरौलिया पोखरा बाजार लिखा था। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!