A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

चंदौली जिले की लड़कियों ने बिहार में लहराया परचम, एक के बाद एक लड़कियों ने मारी बाजी

चंदौली जिले की लड़कियों ने बिहार में लहराया परचम, एक के बाद एक लड़कियों ने मारी बाजी

चंदौली जिले की लड़कियों ने बिहार में लहराया परचम, एक के बाद एक लड़कियों ने मारी बाजी

चंदौली जिले के कैथी गांव की दीपिका सिंह ने 2024-25 बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 133वां रैंक प्राप्त की है। वह प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई है। सफलता हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 28 वर्षीय दीपिका को पहली बार में ही सफलता मिली है। फोन से बाचीत में दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, शिक्षकों और बड़े भाई दीपक सिंह को दिया है। कैथी गांव के रहने वाले पिता इंद्रजीत सिंह उर्फ सिपाही सिंह बंगाल के मुर्शीदाबाद में बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात है। माता प्रतिमा सिंह गृहणी हैं। इनकी पुत्री दीपिका सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई आर्मी स्कूल बीकानेर से हुई है। इसके पश्चात बीएचयू से कृषि में स्नातक, आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन में स्नातकोत्तर की उपाधि अर्जित किया। इसके बाद कड़ी मेहनत और लगन के साथ बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 133वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल किया है। पीसीएस में सफलता से गांव के पप्पू सिंह, प्रशांत सिंह, बबलू सिंह, राजू यादव, चंचल सिंह, रिंकू सिंह समेत सभी ग्रामीणों ने खुशी जताई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!