A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शहर में चाकू लेकर डराने धमकाने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही*

राकेश झंवर,जगदलपुर*IMG 20250209 WA0013 1

*दिनाॅंक-09.02.2025*

*⬛आरोपी के द्वारा धारदार चाकू से आने जाने वाले लोगो को डराया धमकाया जा रहा था*
*⬛मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का,*
*⬛आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्तर में*
*⬛आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश में पूर्व के कई अपराधिक मामले दर्ज*
*⬛जप्त संपत्ति- 01 नग धारदार चाकू*
*⬛आरोपियों पर आम्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही*
*⬛नाम आरोपी-मोह0 अबरार अंसारी उर्फ छप्पन पिता मोह0 इसराईल उम्र 39 साल नि0 जबलपुर आजाद नगर थाना,हनुमानतल जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश)।*

-0000-
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा* के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आम जगह पर चाकू लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि शहर के मंडी रोड महारानी वार्ड में एक व्यक्ति के द्वारा चाकू लेकर जाने-जाने वाले आम लोगों को आंतकित कर मार दुंगा काट दुंगा कहकर डराने धमकाने की जानकारी मिली थी। सुचना पर उप पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा* के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग* एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया था। उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर सदंही जो धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था, जिसे पहचान कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम मोह0 अबरार अंसारी उर्फ छप्पन निवासी मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में धारा 25,27 आम्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – शिवानंद सिंह
सउनि.- लंबोदर कश्यप
प्रआर.- मोहन कश्यप
आरक्षक – मनोज मानिकपुरी,विनोद खेस एवं रमेश पोर्ते।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!