A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

घरवालों से नाराज युवती ने पुल से कूद कर आत्महत्या करने कोशिश की

जगम्मनपुर (जालौन)

थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर के पास जुहीका के पुल से एक लड़की ने छलांग लगा दी। जिसे वहाँ मौजूद मल्हाओ ने नदी के कुंदकर लड़की की जान बचाई। शनिवार को मानपुरा निवासी सुरेश की 19 वर्षीय पुत्री शिल्पी ने घर वालो की डांट फटकार से आघात होकर दोपहर 2 बजे के लगभग

ग्राम जगम्मनपुर के पास पंचनद पर बने जुहीका के पुल से छलाँग लगा दी। लडक़ी के नदी में गिरते देख नदी के आसपास घूम रहे मल्हाओ ने नदी में कूदकर लड़की को नदी में डूबने से बचकर नदी से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को फोन पर उक्त घटना की सूचना दी गई। थाना प्रभारी संजीव कटियार घटना स्थल पर है।

पहुँचकर शिल्पी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा लाया गया। जहाँ उसका इलाज किया जा रहा हैं। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि नदी में कूदने वाली लड़की ने बताया कि घर वालों की डांट फटकार से आघात होकर वह पंचनद के पास बने जुहीका के पुल से कूद गई थी। जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!