A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेश

आगरा पुलिस ने चोरी वह गुम हुए 303 मोबाइल वापस लौटाए

आगरा पुलिस ने विगत तीन महीने में चोरी वह गुम हुए 303 मोबाइल फोनों को सर्विलांस की मदद से बरामद किया है। इन मोबाइल फोन को डीसीपी सिटी सूरज राय द्वारा लोगों को वापस किया। फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और लोगों ने पुलिस को धन्यवाद किया इन फोन क़ी कीमत लगभग 51 लाख रुपए आंकी गई है।

DCP सिटी सूरज राय ने बताया पुलिस के खोया पाया सेल द्वारा चोरी और गुम हुए फोन को ट्रैक कर उन्हें बरामद किया जाता है। फिर हर 3 महीने के अंतराल में जो भी फ़ोन बरामद होते हैं, उन्हें फ़ोन स्वामियों को बुलाकर वापस कर दिया जाता है। मंगलवार को भी 303 फोन को वापस किया गया है।IMG 20250211 171011

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!