उत्तर प्रदेशबस्ती

बीईओं की उदासीनता से नौनिहाल बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़

बीईओं की उदासीनता से नौनिहाल बच्चों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़- तुलसी राम चौधरी प्रधान प्रतिनिधि

डीएम , बीएसए व शिक्षा मंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों से विद्यालय की समस्याओं को लेकर करेंगे शिकायत – श्याम सुन्दर चौधरी ग्रामीण

विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जिम्मेदारों द्वारा मनचाहा संचालन करना बना चर्चा का विषय बस्ती। खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज द्वारा विद्यालयों के संचालन की कलई उस समय खुल गयी जब ग्राम प्रधान ग्रामीणों सहित पोषाहार वितरण की हकीकत परखने प्राथमिक विद्यालय मीता सोती पहुँचे जहाँ विद्यालय के बच्चे विद्यालय न खुलने के कारण वापस घरों को जा रहे थे । मीडिया के पड़ताल में दिनांक 11 फरवरी 2025 को विद्यालय संचालन हेतु संबद्ध शिक्षामित्र फूलमती ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मीता सोती पर हमारी डियूटी किस तिथि से लगी है हमें कुछ पता नहीं है । हमें न तो फोन के माध्यम , न तो व्हाइटसप से और न तो अच्छतपुर प्रधानाध्यापिका के माध्यम से सूचना मिली है । कल दिनांक – 10-02-2025 को दोपहर बीईओ द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दिया कि आप प्राथमिक विद्यालय मीता सोती पर पहुंच कर शिक्षण कार्य शुरू कीजिए क्योंकि ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से बताया गया कि तीन दिन से विद्यालय बन्द है और बच्चे विद्यालय से बिना शिक्षण किये घर वापस लौट रहे हैं । बीईओं के निर्देश पर आनन फानन में शिक्षामित्र फूलमती पहुंची तो देखा कि विद्यालय पर प्रधान प्रतिनिधि तुलसी राम चौधरी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे और विद्यालय में रसोईया और कुछ बच्चे भी थे । विद्यालय की अव्यवस्था को देखकर प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीण नाराज थे और बीईओं व बीएसए को फोन के माध्यम से सूचना भी दी गई । प्रधान प्रतिनिधि समेत अन्य ग्रामीणों की सूचना पर भी बीईओं व बीएसए ने मामले का संज्ञान नही लिया बल्कि बीईओं प्रभात कुमार श्रीवास्तव ग्रामीणों से सवाल पर सवाल दाग रहे थे और नाराज दिखे । आप को दे कि कप्तानगंज विकास खण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारी के विद्यालय निरीक्षण एवं उनके मिलीभगत की पोल उस समय खुल गयी जब बाल पोषाहार वितरण की स्थिति जानने हेतु ग्रामीणों संग प्रधान प्रतिनिधि प्राथमिक विद्यालय मीतासोती 10 फरवरी को पहुँचे और विद्यालय बंद मिला । ग्रामीणों द्वारा विद्यालय बंद के सम्बन्ध में रसोइयों से बातचीत करने पर चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया और पता चला कि विद्यालय लगातार तीन दिनों से बंद है और बच्चे पढ़ने हेतु आते हैं और वापस चले जाते हैं । प्राप्त समाचार के अनुसार विकास खण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय मीतासोती में मात्र एक प्रधानाध्यापिका कार्यरत हैं , वहाँ पर न तो कोई सहायक अध्यापक है न ही शिक्षा मित्र । विभागीय सूत्रों की माने तो प्रधानाध्यापिका सी०सी० एल० अवकाश पर हैं ऐसी स्थिति में विद्यालय संचालन कराने की वैकल्पिक जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी की बनती है । शिक्षक के अवकाश पर रहने पर यदि विद्यालय बंद मिलता है तो खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व इस आशय से बढ़ जाता है कि विद्यालय का संचालन कदापि न प्रभावित हो परन्तु यहाँ पर प्राथमिक विद्यालय मीतासोती तीन दिनों से बंद चल रहा है और खंड शिक्षा अधिकारी बेखबर हो अपना टारगेट पूरा करने में मस्त हैं । सूत्रों की मानें तो कप्तानगंज विकास खंड में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कुछ गिने चुने शिक्षकों / शिक्षिकाओं को विद्यालय आने – जाने में विशेष सहूलतें प्राप्त हैं कारण इसके पीछे कुछ भी हो सकता है । फिरहाल प्राथमिक विद्यालय मीतासोती के बंदी को लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मुद्दा छेड़ा है जिसमें प्रधान सहित ग्रामीण व बेसिक शिक्षा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी आमने सामने आ गए हैं जिसमें उच्चाधिकारियों का दखल जरूरी है । वहीं प्रधान प्रतिनिधि तुलसी राम चौधरी व श्याम सुन्दर चौधरी व ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी की संलिप्तता पर रोष प्रकट करते हुए बताया है कि यदि विद्यालय का संचालन नियमित नहीं हुआ तो मामले को जिला अधिकारी के संज्ञान में लायेंगे । इस सम्बंध में प्रभारी शिक्षिका फूलमती ने कहा कि पूर्व में शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी / कर्मचारी / शिक्षक द्वारा सूचना नही दी गई नहीं तो हमे शिक्षण कार्य करने में क्या परेशानी है । उक्त प्रकरण में बीईओं कप्तानगंज प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा मित्र फूलमती देवी को दिनांक – 28-01-2025 को मीता सोती विद्यालय पर एक सप्ताह शिक्षण कार्य करने हेतु आदेश दिया गया था यदि विद्यालय बंद है तो उनके खिलाफ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा जायेगा, उसके आधार पर अनुपस्थित दिनों का मानदेय कटौती की जायेगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!