A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं) उसावां: उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति ने बनबौसारी में श्रीमद् भागवत कथा

उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

लोकेशन: बदायूं

दिनांक: 13/02/2025

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्ट: भूदेवप्रसाद

 

उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

 

(बदायूं) उसावां: उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति ने बनबौसारी में श्रीमद् भागवत कथाIMG 20250212 WA0047 1 एवं ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन कराया। उसावा क्षेत्र में 20 वर्षों के बाद इस विराट कवि सम्मेलन का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उसावा के वरिष्ठ कवि महेश चंद्र मिश्र अग्निमुख ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर उर्मिलेश के प्रिय शिष्य आदेश कुमार सिंह ने किया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में 41 जिला पंचायत सदस्य अनिल कृष्ण जी व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अजय प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय कवि अमित अंबर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की बंदना के साथ हुआ। उज्ज्वल वशिष्ठ ने अपने गीत गजलों से समां बांध दिया।

बिल्सी से आए कवि विष्णु असावा ने पढ़ा जर्जर काया बूढ़ी माँ की घर में टूटी खटिया,चार चार बेटे हैं फिर भी उसे भरोसा लठिया पर। ओजस्वी जौहरी ने पढ़ा ये आईना भी मुझसे सवाल करता है शक़्ल ओ सूरत पे मेरी मलाल करता है।

कवि अचिन मासूम उझानी से आए कवि विवेक यादव अज्ञानी कलान शाहजहांपुर से कवि पंकज मतलवी

उसावां से कवियत्री रश्मिरथी यादव सभी ने अपनी अपनी कविताएं पढ़ी।

कार्यक्रम के आयोजक मनोज वर्मा व जयसिंह राजपूत ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर व रामलला का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!