A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भोरे प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधि और पदाधिकारी की बैठक में कई पदाधिकारी रहे गायब बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

भोरे प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधि और पदाधिकारी की बैठक में कई पदाधिकारी रहे गायब बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरणScreenshot 2025 02 14 15 21 17 654 com.facebook.katana edit

भोरे/गोपालगंज

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं को लेकर पदाधिकारीओ और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक.हालांकि बैठक के दौरान कई पदाधिकारी अनुपस्थित रहे.वही गायब पदाधिकारी पर नाराजगी जायर करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है.बता दे की भोरे स्थित प्रखंड योजनाओं के चयन को लेकर प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एक समान बैठक बुलाई गई थी.बैठक में पंचायत के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य सहित विभाग के अलग-अलग पदाधिकारी को बुलाया गया था.कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिओ ने अपने पंचायत में चल रही योजनाओं के लेकर अपनी बातों को रख रहे थे.लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे.जिस कारण बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने रोस्ट व्यक्त किया.जिन विभाग के पदाधिकारी गायब रहे.उसमें बिजली विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, गंडक विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी सब शामिल है.हालांकि इस दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है.प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में चल रहे बैठक में भोरे प्रखंड प्रमुख राजेश राम ने कार्यक्रम के अध्यक्षता की तो वही खाद्यान्न विभाग के एओ पर भ्रष्टाचार में लिफ्ट रहने का आरोपी लगाया.इस दौरान प्रमुख ने कहा कि खाद आपूर्ति पदाधिकारी हमेशा गायब रहते हैं.और फील्ड में जाकर लोगों से अवैध असूली करते हैं.राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों से ₹5000 लेते हैं तब लोगों का राशन कार्ड बनाते हैं.वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा की बिहार सरकार के मंत्री द्वारा कैंप लगाकर राशन कार्ड का प्रपत्र जमा किया गया.लेकिन सब हवा हवाई रह गया वही प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की भी पोल खोल दी.प्रतिनिधियों ने कहा किसानों से कनेक्शन या पोल लगाने के नाम पर 5000 तक की वसूली की जाती है.वही इस कार्यक्रम में नल जल योजना को लेकर चर्चा हुई .वही प्रतिनिधियों ने कहा कि जब से पीडीएस विभाग के पास यह योजना गई है.तब से 99% नल जल योजना बंद पड़ा है.पीडीएस विभाग के पदाधिकारी केवल खाना पूर्ति करने में लगे हैं.वही पीडीएस विभाग के पदाधिकारी भी गायब रहे. प्रतिनिधियों ने कहा कि जब भी प्रतिनिधि और पदाधिकारी की बैठक बुलाई जाती है तब अक्सर विभाग के पदाधिकारी गायब रहते हैं.उन्हें प्रतिनिधियों की बात की कोई जिम्मेवारी ही नहीं रहती है

मौके के उपस्थित रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड प्रमुख सहित सभी प्रखंड के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य आदि।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!