A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेपाल से भारत में तस्करी का प्रयास नाकाम किया

SSB ने सिद्धार्थनगर में पकड़ा 25 किलो ब्राजीलियन पॉपकॉर्न, तस्कर गिरफ्तार

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 43वीं वाहिनी ने सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई को अंजाम दिया। खुनवा सीमा चौकी के जवानों ने गश्त के दौरान सीमा स्तंभ 556 के पास से 25 किलो ब्राजीलियन पॉपकॉर्न के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान रजवारी (40) के रूप में हुई है, जो

सिद्धार्थनगर जिले के धोबहा गांव का रहने वाला है। आरोपी साइकिल पर माल लादकर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। जब जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह साइकिल और माल छोड़कर भागने लगा। हालांकि, एसएसबी के जवान उसे पकड़ने में सफल रहे।

जब आरोपी से बरामद माल से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एसएसबी ने साइकिल और पॉपकॉर्न को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के बाद सीमा शुल्क इकाई खुनवा को सौंप दिया।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, 43वीं वाहिनी भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय है। इनकी कार्रवाइयों से मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा और वन्य जीव उत्पादों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!