महराजगंज।कल दिनांक 18-02-2025 दिन मंगलवार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक जिला अधिकारी महराजगंज की अध्यक्षता में जीएसवीएस इण्टर कालेज महराजगंज में समय 12: 00 बजे आहूत किया गया है। आपको बताते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षा जो 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलेगी यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित ही यह बैठक होनी है डीआईओएस महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कल इस बैठक में समस्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट व बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक जिनको बोर्ड परीक्षा 2025 में नियुक्त किया गया है उनकी उपस्थिति अनिवार्य है । इस बैठक को जिला अधिकारी महोदय महराजगंज द्वारा दिशानिर्देश प्रदान किया जायेगा।