?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशरायबरेली

बछरावां थाने की पुलिस ने अंतर्जनपदीय टप्पेबाजी करने वाले गिरोह को पकड़ा

IMG 20250219 WA0184

 

 

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रायबरेली मो 9170804072

रायबरेली बछरावां थाना क्षेत्र की पुलिस टीम द्वारा,मंगलवार को थानाक्षेत्र से ही पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने एक महिला शिक्षिका से मंगलसूत्र चोरी किया था। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिनके पास से एक स्कॉर्पियो भी बरामद हुई है।

दरअसल बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घटना घटित हुई थी घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 11 फरवरी को शिक्षिका पीड़िता रत्ना देवी ऑटो में बैठकर विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान चार महिलाओं ने अपने पुरुष साथियों की मदद से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने स्कॉर्पियो से ऑटो का पीछा किया और खैरहनी मोड़ पर ऑटो को रुकवाया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

बछरावां थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने 18 फरवरी दिन मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर शेषपुर समौधा चौराहे से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अच्छे कुमार सोनकर उर्फ अक्षय, धर्मेन्द्र, अमरजीत और चार महिलाएं – संगीता, किरन, आंचल और अनीता शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले स्कॉर्पियो से ऑटो का पीछा किया। फिर चारों महिलाएं ऑटो में घुस गईं। आंचल ने पीड़िता का ध्यान भटकाने के लिए उनके पैर पर पैर रखा। किरन ने चुटकी काटी और अनीता पता पूछने लगी। इसी दौरान एक महिला आरोपी ने मंगलसूत्र चुरा लिया। तीनों पुरुष आरोपी स्कॉर्पियो में पीछे-पीछे चल रहे थे। वारदात के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वह अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। पटना का खुलासा करने वाली टीम में पंकज कुमार त्यागी, सहित उनके थाने की पुलिस टीम मौजूद रही

Back to top button
error: Content is protected !!