बस्ती

रोजगार सेवक दशरथा देवी के आईडी से लग रही मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी

ग्राम पंचायत मझौवा चौधरी में चल रहे मनरेगा कार्यों के बारे में नही है कोई जानकारी – दशरथा देवी रोजगार सेवक*

– रोजगार सेवक दशरथा देवी के आईडी से लग रही मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी – सूत्र

– रोजगार सेवक के आईडी से फर्जी हाजिरी लगना और रोजगार सेवक को कार्य एवं मजदूरों के बारे में पता ना होना बना चर्चा का विषय

– 05 – 06 महीने पहले भी उक्त मार्ग पर भी नहीं हुआ है कोई मिट्टी पटाई कार्य – ग्रामीण

गौर ( बस्ती ) – विकासखंड गौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौवा चौधरी में मनरेगा भ्रष्टाचार चरम पर है । रोजगार सेवक दशरथा देवी को ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों के बारे में कुछ जानकारी नहीं है और न ही मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों की संख्या के बारे में कोई जानकारी है । प्रतिदिन रोजगार सेवक दशरथा देवी के आईडी से मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है और रोजगार सेवक को मनरेगा कार्य और मनरेगा मजदूरों के बारे में कोई जानकारी ना होना जांच का विषय बना हुआ है । आखिर कौन ? रोजगार सेवक आईडी से मनरेगा कार्य के नाम पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगा कर सरकारी धन पर डाका डालने में जुटा हुआ है । सचिव राजेश कुमार ब्लॉक मुख्यालय पर बैठकर फाइलों पर हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायतों में विकास का करवाते हैं इनको ग्राम पंचायतों में विकास कार्य चाहे हो या न हो कोई मतलब नहीं है ।

     आपको बता दें कि ग्राम पंचायत मझौवा में रफीक के घर से गांनी के घर तक मनरेगा कार्य के नाम पर 82 मनरेगा मजदूरों का ऑनलाइन मस्टर रोल जारी है जिस पर प्रतिदिन 70 से ऊपर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी रोजगार सेवक दशरथा देवी के द्वारा ऑनलाइन मनरेगा साइड पर लगाई जा रही है । मीडिया के पड़ताल में पता चला कि ऑनलाइन चल रहे मनरेगा कार्य पर कोई मनरेगा मजदूर कार्य नहीं कर रहे हैं मात्र मिट्टी पटाई कार्य कागजों तक सीमित है । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मझौवा चौधरी में 05 – 06 महीने पहले भी इस साइड पर कोई कार्य ग्राम प्रधान इरम जहाँ के द्वारा नही कराया गया था और न ही वर्तमान समय में इस सड़क पर कोई कार्य चल रहा है । ब्लॉक अधिकारियों की मिली भगत से कागजों में मनरेगा कार्य करवा कर पूर्ण कर दिया जा रहा है । इस संबंध में फोन के माध्यम से रोजगार सेवक दशरथा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत में कौन सा मनरेगा कार्य चल रहा है और कितने मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं हमें नहीं पता है । आप ग्राम प्रधान से संपर्क कर लीजिए । ग्राम प्रधान इरम जहाँ एवं सचिव राजेश कुमार ने मीडिया टीम के फोन को रिसीव नहीं किया । उक्त प्रकरण में खंड विकास अधिकारी गौर के० के० सिंह ने कहा कि जांच कर कारवाई की जाएगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!