A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अनियंत्रण से कार पलटी चार लोग घायल

अनियंत्रण से कार पलटी चार लोग घायल

जौनपुर।गौराबादशाहपुर, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे के गौराबादशाहपुर बाईपास पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। कार सवार श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में मनदीप कुमार, सरोजा देवी, संगीता और संजय घायल हुये हैं। सभी घायल महराजगंज जिला के थाना कोथवारा के बगही गांव के रहने वाले है और कुंभ में जा रहे थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!