A2Z सभी खबर सभी जिले की
लापता यूवा का मिलाप शव
तालाब में जलकुंभी के बीच दबी थी लाश, जांच में जुटी पुलिस
सिद्धार्थनगर में एक युवक का शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गोकुल गांव के तालाब में जलकुंभी के बीच एक शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
मृतक की पहचान इटवा थाना क्षेत्र के मैनहवा निवासी सुफियान के रूप में हुई है। सुफियान की उम्र 18 वर्ष थी। वह कुछ दिन पहले मैनहवा से लापता हो गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवको अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


