
राँची / खूंटी – झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार,लोककलाकार कवि,फ़िल्मलेखक निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ द्वारा “बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान” से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह सम्मान इनको अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंध के सचिव मार्शल बरला संजोजक आशुतोष भगत,अध्यक्ष तपन कुमार घोष के हाँथो प्रदान किया गया। यह सम्मान इनके खोरठा गीत,संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। यह सम्मान पाने वाले विनय तिवारी खोरठा भाषा के प्रथम कलाकार हैं।विनय तिवारी पिछले कई दशकों से अपनी मायकोरवा भाषा खोरठा में हजारों गीत लिख कर खोरठा गीत संगीत को समृद्ध करने में अहम योगदान दिए है। विनय तिवारी झारखण्ड प्रदेश की लोकप्रिय जनभाषा खोरठा के आधुनिक गीत-संगीत-साहित्य-सिनेमा के अत्यंत ख्यातिलब्ध जन प्रिय व्यक्तित्व का नाम है।विनय तिवारी अपने गीतों से अपनी मातृभाषा खोरठ

