नए कोटेदार चयन में ग्रामीणों ने गुप्त मतदान की मांग की
एडीएम के समझाने पर माने ग्रामीण, उपदेश कुमार 107 वोट से विजयी
सिद्धार्थनगर के विकासखंड खुनियांव के तिघरा घाट में कोटेदार चयन की प्रक्रिया में विवाद खड़ा हो गया। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित चयन प्रक्रिया में ग्रामीणों ने गुप्त मतदान की मांग कर दी।

खंड अधिकारी खुनियांव अरुण कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष गोल्हौरा ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुल 271 पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों में से
135 लोग उपस्थित थे। जब हाथ उठाकर समर्थन मांगा गया तो कार्डधारकों ने इनकार कर दिया।
बीडीओ के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। मामला उप जिलाधिकारी इटवा तक पहुंचा। उन्होंने पहले नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय को भेजा। जब बात नहीं बनी तो स्वयं एडीएम कुणाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शासनादेश का हवाला देकर समझाया कि गुप्त मतदान का प्रावधान नहीं है।
135 लोग उपस्थित थे। जब हाथ उठाकर समर्थन मांगा गया तो कार्डधारकों ने इनकार कर दिया।बीडीओ के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। मामला उप जिलाधिकारी इटवा तक पहुंचा। उन्होंने पहले नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय को भेजा। जब बात नहीं बनी तो स्वयं एडीएम कुणाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शासनादेश का हवाला देकर समझाया कि गुप्त मतदान का प्रावधान नहीं है।







