A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

महाशिवरात्रि पर रामगढ़ के सारमी नाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,

महाशिवरात्रि पर रामगढ़ के सारमी नाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,

IMG 20250226 WA0195 IMG 20250226 WA0194

 

महाशिवरात्रि पर रामगढ़ के सारमी नाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को रामगढ़ के सारमी नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शिव भक्त ने कतारबद्ध होकर जलार्पण किया और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से गूंज उठा.

*विवाहोत्सव की तैयारी पूरी*

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज भगवान शिव और माता पार्वती का विवाहोत्सव मनाया गया.मंदिर समिति की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. शिव बरात और विवाह में शामिल होने के लिए रामगढ़ वासी सारमी नाथ मंदिर पहुंचे हैं.वहीं श्रद्धालु प्रशासन के इंतजाम से संतुष्ट नजर आये

.*रात में निकलेगी शिव बारात*

इस संबंध में पंडा बताते हैं कि सारमी नाथ धाम में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है. जिस प्रकार हिंदू धर्म में वर-वधू का वैवाहिक कार्यक्रम होता है, ठीक उसी प्रकार सारमी नाथ धाम में शिव-पार्वती का विवाह होता है.
उन्होंने बताया कि आज रात मंदिर परिसर से आकर्षक झांकी के साथ शिव बारात निकलेगी और रामगढ़ बाजार पूरा घूमते हुए वापस पार्वती मंदिर में आकर रुकेगी. इसके बाद शिव-पार्वती का विवाह कराया जाएगा. विवाह के अगले दिन गुरुवार को मर्याद और घूंघट की रस्म अदा की जाएगी. इसके बाद भोलेनाथ के बारातियों को विदा किया जाएगा.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!