गोड्डा के महागामा के समरी में डोर टू डोर कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में अधिकार मित्र व ग्रामीण
झारखंड, गोड्डा।
जिले के महागामा प्रखंड के सामरी पंचायत के समरी गांव के संथाली टोला में एवीएन बेल टिकरी गांव के गांव के दलित टोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ प्रदीप कुमार के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया जाता है कि डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याण योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा बाल विवाह घरेलू हिंसा एवं नशाखोरी के कानूनी पहलू पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में plv जय कृष्ण यादव स्टेंनशीला हेंब्रम एवं समरी पंचायत के plv शशि सुमन हांसदा आदि मौजूद थे।