
बीडीओ सह उड़नदस्ता टीम ने की ठाकुरगंगटी के परीक्षा केंद्र की जांच
झारखंड, गोड्डा।
जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड मुख्यालय चौक के निकट स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय ठाकुरगंगटी परीक्षा केंद्र की जांच

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी विजय कुमार मंडल ने जांच किया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी आनंद रंजन झा के साथ परीक्षा केंद्र के सभी कमरे की जांच किया।ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा हो सके।छात्रों से कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दें ताकि आपको एक अच्छा अंक प्राप्त हो सके और आप पढ़ लिख कर अच्छे कार्यों को कर सकें।केंद्र के प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी आनंद रंजन झा, केंद्राधीक्षक संतोष कुमार दास, शिक्षक गौतम कुमार भारती, सतनारायण महतो, महेश कुमार साह, प्रदीप यादव, रंजना कुमारी, गायत्री कुमारी, संजुक्ता कुमारी, निरंजन कुमार, सफरुद्दीन अंसारी व शिक्षा कर्मियों से कहा कि कदाचार मुक्त और बिल्कुल शांति सद्भावपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न करावें। समय पर छात्रों को उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र उपलब्ध करावें। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा हॉल, कमरे में हमेशा चहलकदमी करते हुए जांच करते रहें ताकि शत प्रतिशत कदाचार मुक्त और शांति वातावरण में परीक्षा संपन्न हो सके। इस केंद्र पर कुल 202 छात्रों में से 198 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सभी छात्रों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दिया, किसी कारणवश चार छात्र अनुपस्थित रहे।










