
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने कर्रापुर जा रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मकरोनिया आगमन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया द्वारा चौराहे पर पुष्प वर्षा कर प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया । सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक दुबे,आर आर पाराशर, राजेश दुबे, अरविंद मिश्रा, पार्षद सीमा कमल चौधरी, पार्षद संगीता अजय अहिरवार, सतेन्द्र दुबे, हेमंत लारिया, महेंद्र यादव, राजा बुंदेला,इन्द्र भूषण तिवारी, रोहित वर्मा, महेश सेन, पप्पू सेन,मदन सेन, कपूर अहिरवार, एम्पायर मासाब, विजय पाराशर,अनिल अहिरवार, कमलेश अहिरवार,राजू श्रीवास्तव, कल्याण अहिरवार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







