A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी 

शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी 

शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी

 

1000467035

रिपोर्ट – तिलक राम पटेल

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल पर

पिथौरा / समीपस्थ ग्राम हरदी के शासकीय प्राथमिक शाला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया से मुक्त रहने हेतु नितेश कुमार साहू प्रधान पाठक, पालेश्वर सिंह ठाकुर सहायक शिक्षक, श्रीमती रेखा कई कैवर्त सहायक शिक्षक, श्रीमती मंसीर ध्रुव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती जमुना ध्रुव मितानिन की उपस्थिति में फाइलेरिया की दवा खिलाया गया कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ व आंगनबाड़ी स्टाप द्वारा भी फाइलेरिया दवा का सेवन किया गया शासन के आदेशानुसार दिनांक 27 फरवरी 2025 से 13 मार्च 2025 तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा इसमें 27 फरवरी से 02 मार्च तक आंगनबाड़ी, स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इसी तरह 3 मार्च से 10 मार्च तक मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे तथा 11 मार्च से 13 मार्च छूटे हुए व्यक्तियों को मॉप-अप राउंड के तहत दवा दी जाएगी

 

एमडीए कार्यक्रम के तहत डी.ई.सी., एलबेंडाजॉल एवं आईवरमेक्टिन की दवाइयां उम्र के अनुसार दी जाएंगी। यह दवाई खाली पेट नहीं खानी है, भोजन करने के बाद ही इसका सेवन करना है । उक्त कार्यक्रम में देवकुंवर ध्रुव, अनुसुइया ध्रुव, चेतना डोंगरे , यश निषाद , ज्योति कुर्रे , राधिका मानिकपुरी, लोचन चक्रधारी, कुसुम निषाद,रेशमी निषाद आदि का सराहनीय योगदान रहा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!