

साहिबगंज। उधवा प्रखण्ड मुख्यालय में बीडीओ सह सीओ जयंत तिवारी ने शनिवार को स्कूली छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया। जानकारी के अनुसार कल्याण विभाग के द्वारा सत्र 2024-25 के तहत स्कूल में अध्ययन कर रहे छात्राओं को स्कूल जाने के लिए निशुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ सह सीओ उधवा जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत में संचालित उत्क्रमित मध्य विधालय श्रीवास मंडल टोला के आठवीं कक्षा में अध्ययन कर रहे 60 छात्राओं नि:शुल्क साइकिल दिया गया। साथ ही बताया कि छात्रों को साइकिल मिलने से विद्यालय आने जाने में सुविधा होगी,और समय की का बचत होगा।मौके पर बीआरपी बैद्यनाथ ठाकुर,मनरेगा बीपीओ सत्यप्रकाश कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुख्तार हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।



