A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने 35 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया

फिरोजाबाद

श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने 35 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया

फिरोजाबाद में समाज में सेवा कार्यों को बढ़ावा देते हुए श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा कोटला रोड पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 35 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।समिति के अध्यक्ष बंटू कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 5000 से अधिक जोड़ों का विवाह समिति के माध्यम से कराया जा चुका है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, और आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे। विवाह संपन्न होने के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। समिति के इस नेक कार्य की शहरभर में सराहना हो रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!