A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

बीडीओ व थाना प्रभारी ने फीता काट कर किया ज्ञान केंद्र का शुभारंभ

IMG 20250301 WA0234
ज्ञान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करते अतिथि

साहेबगंज। उधवा प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत सचिवालय में शनिवार को ज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया गया।जिसका शुभारंभ बीडीओ सह सीओ उधवा जयंत कुमार तिवारी,राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव,पंचायत राज पदाधिकारी प्रेम चंद्र रजक व मुखिया जियाउल हक उर्फ शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के पूर्व मुखिया के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मान किया गया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से ज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया गया है। ज्ञान केंद्र में सभी तरह की पुस्तकें उपलब्ध हैं।बच्चे यहां पर निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं।साथ ही स्कूल-कॉलेज सहित प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!