A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

संस्कृति परंपरा विरासत सहेजने का कार्य है रहस मेला

विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ भारत बनाने का कार्य शुरू

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ भारत बनाने का कार्य शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश को शिक्षा और स्वास्थ्य में पूरे देश में अव्वल बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रहस मेले के समापन के अवसर पर गढ़ाकोटा में व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव,सागर विधायक शैलेंद्र जैन, अभिषेक भार्गव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी और बड़ी संख्या में जन समूह मौजूद था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ भारत बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक के लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर, फैटी लीवर आदि की जांच की जा रही है। यह 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी आशा एवं एएनएम बहिनें घर-घर जाकर यह जांच करेंगी। मध्य प्रदेश की सरकार ने संकल्प लिया है कि मध्य प्रदेश को शिक्षा एवं स्वास्थ्य में प्रदेश में अव्वल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने गौ अभ्यारण बनाने का कार्य किया है जिसके तहत रीवा में 10 हजार गौ माताओं को सुरक्षित रखने के लिए गौ अभ्यारण शुरू किया है। अब 25 हजार गौ माताओं को सुरक्षित रखने के लिए गौ अभ्यारण तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौ माता का गोबर , गोमूत्र, दूध सभी पूजा में उपयोगी होता है, हमें गौ माता को संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है। श्री शुक्ल ने कहा कि वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव के द्वारा इस रहस मेले को सहेज कर रखा है और इसे और दिव्य भव्य बनाया है। सरकार की लोक हितकारी योजनाओं से सभी हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए एक छत के नीचे कार्य किया जा रहा है। गढ़ाकोटा में अस्पताल में शीघ्र ब्लड बैंक शुरू होगा। डॉक्टरों की पूर्ति की जाएगी, एक्स-रे मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि परंपरा, संस्कृति एवं विरासत को सहेजने का कार्य श्री गोपाल भार्गव द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भार्गव के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार छोटे-छोटे दुकानदारों को व्यापार उपलब्ध हो, इसके लिए इस मेले में उन्हें व्यापार उपलब्ध कराया है। मध्य प्रदेश की सरकार किसान भाइयों का गेहूं ₹2600 प्रति क्विंटल खरीदने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि सभी किसान भाई उपार्जन के लिए अपना-अपना पंजीयन कराएं। पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार गौअभ्यारण बनाने का कार्य कर रही है इससे हमारी गौ माता सुरक्षित रहेंगी। अब सभी विकास खंड में दो-दो पशु एंबुलेंस उपलब्ध होंगी जिससे हमारे पशु सुरक्षित रहें। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मेरा बरसों पुराना सपना कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरा किया जब उन्होंने घोषणा की कि नर्मदा सुनार नदी को लिंक परियोजना के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से बुंदेलखंड का किसान समृद्ध होगा और पानी उनके खेतों में उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह रहस मेला, पशु मेला के साथ-साथ शासन की लोक हितकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का मेला भी बन गया है। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि राजा मर्दन सिंह जू देव की स्मृति में आयोजित यह रहस मेला आज भव्य और दिव्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी बहनों को लखपति बनने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है जिसके माध्यम से हमारी बहनें लखपति बनेंगी। नारी शक्ति जब सशक्त, समृद्ध होगी तब पूरा देश सशक्त एवं आत्मनिर्भर होगा।विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने रहस मेले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला 220 वर्ष पुराना मेला है और 1990 से इस मेले में शासन की योजनाओं के माध्यम से व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मेला समापन पर हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया एवं स्कूल की छात्र-छात्राओं को स्कूटी एवं लैपटॉप भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया एवं आभार मेला समिति के अध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने माना।Screenshot 20250302 103110 Facebook

Screenshot 20250302 103123 Facebook

Screenshot 20250302 103124 Facebook

Screenshot 20250302 103136 Facebook

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!