A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दीननगर शेखपुर गांव में दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट

दीननगर शेखपुर गांव में दुकान में घुसकर दबंगों ने की मारपीट
बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम दीननगर शेखपुर निवासी गंगा देवी ने बिल्सी पुलिस को एक शिकायती पत्र सोपा जिसमें आरोप लगाया कि वह रविवार शाम 7:00 बजे अपनी दुकान पर बैठी थी ,उनका बेटा खाना खाने गया हुआ था। तभी अचानक अकेले मौके का फायदा देख सुधीर दुकान पर आया और उनके साथ गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा जब प्रार्थना ने कहा गाली क्यों दे रहे हो तभी वहां प्रेम बाबू, मनोज तथा जयप्रकाश भी दुकान में घुस आए और मारपीट करने लगे। मनोज ने प्रार्थिनी के कनपटी पर तमंचा रखकर कहा अगर फैसला नहीं किया तो तुझे जान से मार दूंगा ।आवाज सुनकर प्रार्थिनी का बेटा आया तभी सभी लोग दुकान से गल्ले में रखे ₹2000 लेकर फरार हो गए। इससे पूर्व भी उक्त नामजद लोगो ने प्रार्थिनी की पुत्रवधू के साथ घर में घुसकर मारपीट की है जिनकी प्राथमिकी बिल्सी थाने में पंजीकृत है। उक्त नामजद दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। जिससे प्रार्थना को जान माल का खतरा है ।प्रभारी निरीक्षक बीके मौर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला है प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है।

 

बदायूं रिपोर्टर विवेक चौहान 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!