
रांची ने क्वाटर फाईनल में लातेहार को 144 रनो से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
झारखंड, गोड्डा।
झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंड 23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को क्वार्टर फाइनल में रांची ने लातेहार को 144 रन से हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई। डीसीए कोषाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाया। बल्लेबाज उत्तम कुमार 109 रन, नकुल कुमार यादव 61 रन बनाया। वहीं, गोल्डी शर्मा ने 5 विकेट एवं प्रियांशु चौबे 2 विकेट लिया। जवाब में लातेहार की टीम ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन पर सिमट गई। जयदेव 32 रन, प्रियांशु चौबे 23 रन बनाया। वहीं, शिवम कृष्णा ने 5 विकेट एवं अमित कुमार ने 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्तम कुमार को अडानी के सीएसआर हेड संतोष सिंह के द्वारा ट्रॉफी एवं 5000 नगद राशि प्रदान किया गया। दूसरी ओर गोड्डा वेन्यू में क्वॉर्टर फाइनल के अंतिम मुकाबला के बाद जिला क्रिकेट संघ ने प्रवेक्षक काजल दास को संयोजक संजीव कुमार, अंपायर शेख इफ्तेखार को कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, उमेश पाठक को आजीवन सदस्य अवधेश कुमार एवं स्कोरर दीपक कुमार को आजीवन सदस्य मुकेश मंडल के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सदस्य अवधेश कुमार अब्बू, किरमान अंसारी, इंतेखाब आलम, विजय राय, अंजन कुमार, संजीव कुमार, प्रभु नाथ साह, राजन झा, निक्कू कुमार आदि सभी सदस्य मौजूद थे।






