
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 07 मार्च को जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जन औषधि दिवस मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया ने बताया कि इसके अंतर्गत आमजन को सस्ती जेनेरिक एवं गुणवत्तायुक्त दवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।










