
141 छात्रों ने निःशुल्क कोचिंग से यूपीपीसीएस प्री परीक्षा में पाई सफलता
सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर के 141 छात्रों ने यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पास की । बिना शुल्क की इस कोचिंग से हर साल सैकड़ों छात्र सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं । 2018 में तत्कालीन एसडीएम पंकज वर्मा ने इस कोचिंग की शुरुआत की थी ।











