A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाटा तहसील अंतर्गत नेशनल हाइवे 28 पर मिलेगी 6 नए अंडरपास की सौगात

सांसद विजय कुमार दुबे विधायक मोहन वर्मा ने विधानसभा और केंद्र में उठाई मांग

 

कुशीनगर / हाटा, हाटा तहसील अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 पर छह नए अंडरपास बनाए जाएंगे। हाटा विधायक मोहन वर्मा और कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है। सांसद विजय दुबे की पहल से हाटा के बागनाथ चौराहा और कोतवाली चौराहे पर अंडरपास का काम शुरू हो गया है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत सुकरौली के जोल्हनिया चौराहा और नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने अंडरपास बनाने की मांग रखी। विधायक मोहन वर्मा ने विधानसभा में नियम 301 के तहत दो और स्थानों पर अंडरपास की मांग की है। पहला स्थान पिपरा तिवारी से ढाढ़ा चौराहा होते हुए भड़गवां, गौरी-हाटा मार्ग है। दूसरा स्थान शहबाजपुर-पिपरही-भड़कुलवा मार्ग पर भड़कुलवा चौराहा है। रामपुर से भुजौली टोल प्लाजा तक पहले से तीन अंडरपास मौजूद हैं। विधायक का कहना है कि अंडरपास नहीं होने से इन स्थानों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मांग को मंजूर करते हुए विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अंडरपास बनने से दुर्घटनाएं कम होंगी। साथ ही यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!