A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डेढ़ माह पूर्व बाइक मैकेनिक की हत्या का हुआ खुलासा

इश्कबाजी में गई जान, पति पत्नी गिरफ्तार भेजे गए जेल

इटियाथोक(गोंडा)
डेढ़ माह पूर्व हुई बाइक मैकेनिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है।प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि विरमापुर का शकील घर से दिनांक 15.01.2025 को शादी में जाने की बात बता कर गया था, उसका शव दिनांक 18.01.2025 को पेराड़ नाला के पास मिला।पुलिस ने. सवीना व पति वकील पुत्र सुवेदार खां निवासी रानीजोत अयाह ने
पूछताछ के दौरान मो0 वकील ने बताया गया कि मेरा विवाह शबीना से करीब 02 वर्ष पूर्व हुआ था, अभी हाल में ही मुझे जानकारी हुई कि मेरी पत्नी शबीना का शकील अहमद पुत्र सवर अली निवासी ग्राम विरमापुर थाना इटियाथोक जिला गोण्डा के साथ प्रेम सम्बन्ध था, मैने शबीना को शकील से मिलने जुलने व बात करने से मना करते हुए समझाया तो वह तो मान गयी लेकिन काफी समझाने पर भी शकील अहमद नहीं माना बल्की मेरी पत्नी का अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा तो मैने व मेरी पत्नी शबीना ने मिलकर शकील को मारने का प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक शकील को दि0 15.01.25 को शाम में फोन कर मेरी पत्नी ने घर पर मिलने के लिये बुलाया और जैसे ही शकील घर में आया हम दोनों ने मिलकर शकील का मुंह तकिया से दबा कर उसकी हत्या कर दी, जब हम लोगों को यकीन हो गया कि शकील मर गया है तब हम दोनों लोग शकील की मोटर सायकिल पर ही उसका शव रखकर ग्राम मकदुमपुरवा पेराड़ नाला के पास गड्ढे में झाड़ियों में छिपा कर चले आये थे।निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (तकिया व रस्सी का टुकड़ा) बरामद कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।IMG 20250309 WA0261

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!