A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर: अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित 50वां भंडारा सम्पन्न

जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. डी. पी. सिंह ने अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा सराहनीय कार्य के लिए सदस्यों को किया सम्मानित। अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रत्येक बुधवार के दिन शाम को जरुरतमंद लोगों के लिए सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। अनवरत भंडारे संचालित भंडारे का 50 वां सप्ताह संचालन किया गया। मुख्य अतिथि बच्चन सिंह मेमोरियल सेवाश्रम फाउंडेशन के संयोजक प्रोफेसर गोपाल सिंह एवं डा. डी. पी. सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से भंडारे में जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसा गया। भंडारा समापन के बाद अनन्या सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए प्रोफेसर गोपाल सिंह ने कहा कि ये गम्छा नहीं एक प्रेम का बंधन और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का एहसास कराता रहेगा जो आगे जनहित की जिम्मेदारियों को और मजबूती से ये ट्रस्ट परिवार कार्य करता रहेगा। अतिथि डा. डी. पी. सिंह ने कहा की अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा 01 अप्रैल 2025 से अनवरत संचालित प्रत्येक बुधवार के दिन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में शाम को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को गर्मागर्म एवं स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता है। जो अत्यंत ही महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा की 50 वे सप्ताह का आज भंडारा सम्पन्न हुआ। जानकारी खुशी हुई की ये ट्रस्ट परिवार अब ग्रामीण क्षेत्रों में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू कर दिया है जिसमें दवा भी वितरित किया जाएगा। सहयोगी सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की इस तरह के जनसेवा के लिए मैं हर सम्भव प्रयास करता रहूंगा। शशिकांत पाण्डेय गुड्डू, प्रमोद कुमार राय, अमित सिंह टाइगर, सूरज सिंह काजू, मयूर साईं, बंसलोचन सिंह, गणेश गुप्ता, प्रेम कश्यप, सुधांशु कुमार बलवंत, कार्तिक तिवारी छोटू, अभिषेक सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, संजीत कुमार जायसवाल बबलू, फुलचंद सिंह, आनन्द फेंकू, मुहम्मद हारिस, अनील राय, श्री मुहम्मद युसूफ भाई, कंचन रावत, दीपक तिवारी, पंकज कुमार गुप्ता, शाश्वत सिंह, मुन्ना गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, ऐनू, शैलेन्द्र कुमार पिल, अजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार पाल डब्बू, अमरजीत बिंद, कृष्ण मोहन बिंद एवं शशिकांत सिंह सहित अन्य लोगों को भी डाक्टर डी. पी. सिंह ने सम्मानित किया। ट्रस्ट परिवार ने अतिथि का आभार व्यक्त किया।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!