A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद 108 एम्बुलेंस की तत्परता से घायल महिला की बची जान

फिरोजाबाद

108 एम्बुलेंस की तत्परता से घायल महिला की बची जान

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के भोंडेला गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल महिला को 108 एम्बुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई से समय पर इलाज मिल सका। शुक्रवार को नगला खार निवासी फूलमाला पत्नी ओमवीर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (वाहन संख्या UP 32 EG 0236) की टीम—ईएमटी अमित कुमार और चालक सतीश ने महज 5 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया। तत्परता दिखाते हुए टीम ने उन्हें तुरंत फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि अगर सहायता में देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। 108 एम्बुलेंस की त्वरित सेवा और समर्पण के लिए परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!