A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

रेलमंत्री ने संसद में किया ऐलान- रेल यात्रियो को वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा

20250320 121654 वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: रेलवे को भारत की जीवन रेखा माना जाता है। रेलगाड़ी से प्रतिदिन हजारों लोग अपने गंतव्य तक आना जाना करते है। त्योहारों के समय में ट्रेनों मे अधिक भीड़ हो जाती है। भारतीय रेल से यात्रा करना अभी भी किफायती माना जाता है। रेल यात्रा में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नही मिल पाने से परेशानी होती है। ट्रेनों में भीड़ अधिक होने से कन्फर्म टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। अब भारतीय रेलवे अपने कुछ नियमों में परिवर्तन करने जा रही है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार रेलवे अब ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिसमें कि ट्रेन में चलने वाले सभी यात्रियों को कन्फर्म टिकट प्राप्त हो सके। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने संसद में रेलवे से संबंधित एक प्रश्न का जवाब देते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। यात्रियों की रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए अब रेलवे ट्रेन में उपलब्ध सीट के हिसाब से ही टिकट बेचेगी। मतलब कि रेलवे अब ट्रेन में जितनी सीटें होंगी , उतनी ही टिकिटें बेचेंगी। इससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट आराम से प्राप्त हो सकेंगी। ऐसी व्यवस्था हो जाने पर ट्रेन में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करना सुगम हो जायेगा। आरक्षित बोलियों मे अनावश्यक भीड़ भी नही होगा। आरक्षित टिकट लेकर यात्रीगण आराम से अपनी यात्रा सुनिश्चित कर सकेंगे।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!