
मतदाता सूची शुद्धीकरण पर डीएम की राजनीतिक दलों संग बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची शुद्धीकरण एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक हुई । डीईओ ने सभी दलों से बीएलए ( बूथ लेवल एजेंट ) की नियुक्ति करने और सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया । कहा कि बीएलए मतदाता सूची को अद्यतन रखने , नए मतदाताओं के पंजीकरण , मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता जागरूकता में अहम भूमिका निभाते हैं । बैठक में पाया गया कि समाजवादी पार्टी व कुछ अन्य दलों ने अब तक बीएलए की नियुक्ति नहीं की , जबकि बसपा ने सराहनीय कार्य किया है । भाजपा को भी कुछ क्षेत्रों में और प्रयास करने की जरूरत बताई गई । डीप्टी डीईओ पंकज कुमार बताया कि जिले में 10 मार्च तक 27,85,803 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं , और लिंगानुपात 879 तक पहुंचा है , जो राज्य के औसत 876 से बेहतर है । जिले में 1648 मतदान केंद्र और 3016 बूथ हैं । किसी भी मतदाता को मतदाता में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है । बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर , समस्त एसडीएम , एसीएम , राजनैतिक दलों से एडवोकेट अशोक सिंह , उदयवीर सिंह लोधी , गौरव शर्मा , इदरीश मोहम्मद , नदीम गफूर , यामीन खान अब्बासी , शाकिर अंसारी उपस्थितरहे ।










