गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना
शिवानी जैन की रिपोर्ट
‘ गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना
उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है ० और मौसम विभाग के अनुसार , आने वाले दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है । पिछले साल की तरह इस बार भी भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती । इस वर्ष बिजली की मांग 270 गीगावॉट तक पहुंचने का अनुमान है । विशेषज्ञों के अनुसार , 2024 में भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत के सारे रिकॉर्ड टूट गए थे और इस साल भी यही स्थिति बनने की संभावना है । सरकार ने संभावित मांग को देखते हुए ताप बिजली संयंत्रों पास 5 करोड़ टन कोयले का स्टॉक तैयार किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा सके । रेलवे भी कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है । रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोयला मंत्रालय और ताप बिजली संयंत्रों से समन्वय कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है । वर्तमान में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिए रोजाना 65 से 70 रैक कोयले की ढुलाई हो रही है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है । केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने पनबिजली परियोजनाओं को जल संरक्षित करने और ताप बिजली संयंत्रों को इष्टतम स्तर पर परिचालन करने के निर्देश दिए हैं । साथ ही , अक्षय ऊर्जा स्रोतों से भी आपूर्ति बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है , लेकिन मुख्य रूप से ताप बिजली इकाइयों पर निर्भरता बनी रहेगी ।






