
देश में अमन ~ चैन की सभी ने मांगी दुआ
रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पूर्व राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललाई
जौनपुर जिला के शाहगंज नगर के जौनपुर रोड स्थित ग्रीन गार्डन में समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष अरसद अंसारी शाहगंज के द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।इसमें पूर्व राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई रोज़ा इफ्तार में पहुंचे ।इस अवसर पर सभी ने मुल्क में अमन, चैन, और भाईचारे के कायम रहने की दुआ मांगी ।उन्होंने ने रोजेदार और अतिथियों के साथ इफ्तार किया। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। शाम करीब छह बज के तेरह मिनट पर अज़ान के आवाज के साथ ही इफ्तार शुरू हुआ। इस मौके पर रोजेदारों के अलावा अधिकारी और संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहें।
रोजा इफ्तार में वरिष्ठ नेता एजाज अली ,डॉक्टर सरफुद्दीन आजमी ,जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल , अब्दुल कासिम खान, जैगम अब्बास , शेखर साहू ,मनोज कुमार , पूर्व सभासद मकसूद हसन,,जसीम खान ,चुन्नू आजमी इश्तियाक अहमद उजैर अंसारी अब्दुल्ला सभासद ,,फैजान सभासद,,प्रवेज सभासद ,,सुभान सभासद,,अखिलेश सभासद,,धर्मेंद्र सभासद हरिनारायण सभासद सहित समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं रोजेदार समाज के मानिंद रोज़ा इफ्तार में हुए शामिल ।



