
जौनपुर , शाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का होली मिलन समारोह “रंग रसिया” गुरुवार रात धूमधाम से आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह नृत्य का आयोजन किया गया । जेसीआई सिटी परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और खुशियां मनाईं ।
संस्था की अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन पक्का पोखरा स्थित ज्योत्स्ना मैरेज लॉन में किया गया । कार्यक्रम में दीपा, रुशाली, श्रद्धा, कोमल, ख्याति, रक्षा और रुचि ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया । इसके अलावा कपल डांस, गेस द नेम आदि विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता भी कराई गई । बेस्ट गेटअप का अवॉर्ड सुधाकर मिश्रा को मिला । संचालन रविकांत जायसवाल ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं ।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा आयोजित सिंगिंग, ड्राइंग, स्पीच और फैमिली सेल्फी कॉम्पटीशन के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया । सिंगिंग कंपटीशन की विजेता प्रियांशी, भूमि, आशुतोष और हर्ष ने अपनी सुरीली आवाज में गाना भी सुनाया । इस मौके पर जेसीआई शाहगंज सिटी के त्रैमासिक बुलेटिन “संकल्प” के कवर पेज का अनावरण भी किया गया । कार्यक्रम संयोजक उज्जवल सेठ ने आभार ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में कैलाश नाथ जायसवाल, रमेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गांधी, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, निर्भय जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, अमृता जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, मनीष अग्रहरि, डॉ एस एल गुप्ता, मनोज अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, मनोज जायसवाल, डॉ वीर विक्रम सिंह रोहित गुप्ता, आशीष सोनी, आदित्य अग्रहरि और रौनक मोदनवाल आदि मौजूद रहे ।







